वृंदावन। गेस्ट हाउस के बाहर शराब पीने से मना करना संचालक और कर्मचारी को भारी पड़ गया। तीन दर्जन से अधिक युवकों ने दोनों के साथ मारपीट की। इस दौरान फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
गौतम पाड़ा, किशोरपुरा निवासी भरत गौतम पुत्र राजू गौतम ने एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार, 25 अगस्त की रात को भरत अपने कर्मचारी सुदर्शन दादा के साथ गेट पर बैठा हुआ था। तभी वहां अरमान कुमार पुत्र रजी व उसके चार साथी मोटरसाइकिलों से आए और गेस्ट हाउस के दरवाजे पर शराब पीने लगे। इसका उन्होंने विरोध किया तो इस पर दोनों के साथ मारपीट कर दी। कुछ देर बाद तीन दर्जन से अधिक युवक आए और गेस्ट हाउस में आकर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने इस मामले में अरमान के साथ देव उर्फ रेवड़ी पुत्र रविन्दर, अन्नू पुत्र अनिल जमादार, नितिन, सुमित पुत्र राजेश, कुनाल और 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।