फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुड़िया मेले में होगी रेजगारी की वर्षा

विज्ञापन
मथुरा। परिक्रमा मार्ग में भिक्षावृत्ति करते भिक्षुक।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
परीक्षित कौशिक
विज्ञापन

गोवर्धन (मथुरा)। मुड़िया मेले में इस बार भी रेजगारी की वर्षा होगी। दुकानदारों से लेकर भिखारियों के बीच खेरीज (रेजगारी) का खूब लेनदेन होगा। भिखारियों का आना शुरू हो गया है। दूध, माला, प्रसाद भी बड़े पैमाने पर बिकेगा। ऐसे में कमीशन के एवज में रेजगारी का व्यापार करने वाले सक्रिय हो गए हैं।
मेला जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग में भिखारियों की संख्या बढ़ने लगी है। कई राज्यों के भिखारियों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु परिक्रमा लगाएंगे। परिक्रमार्थी दुकानदारों से रेजगारी खरीदकर भिखारियों को दान करेंगे। हर वर्ष मेले में भिखारी हजारों-लाखों रुपये की आमदनी कर लेते हैं। उन्हें रेजगारी का कमीशन भी खूब मिलता है। कहने को भिक्षावृत्ति करना अपराध की श्रेणी में आता है। लेकिन कार्रवाई न होने के कारण यहां भिक्षावृत्ति रुक नहीं पाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



100 रुपये में 80
मेले के दौरान रेजगारी से भिखारियों का लाखों का कारोबार होता है। श्रद्धालु रेजगारी में 1, 2 और 5 रुपये के सिक्के बांटकर पुण्य अर्जित करते हैं। यही रेजगारी भिखारियों द्वारा दुकानदारों तक पहुंचती है, जहां से वापस श्रद्धालुओं के पास। कमीशन पर यह चेन चलती रहती है। कुछ भिखारी स्वयं का भी स्टॉल लगाकर छोटी-छोटी पॉलीथिनों में रेजगारी डालकर रखते हैं। प्रति थैली 100 रुपये में श्रद्धालुओं को बेची जाती है, जिसमें 80 रुपये तक की रेजगारी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें