फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक्सप्रेस-वे पर खड़े कैंटर में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत

विज्ञापन
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस-वे पर थाना मांट क्षेत्र में माइलस्टोन 92 के पास आगरा से नोएडा जा रही तेज रफ्तार वर्ना कार खड़े आयशर कैंटर में जा घुसी। जिसमें सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर थाना मांट क्षेत्र में माइल 92 पर सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वर्ना कार खड़े आयशर कैंटर में घुस गई। कार में दिल्ली के ओखला जाकिर नगर निवासी मोहम्मद उमर शाकिर और उनके साथी अभिज्ञान निवासी सुखदेव नगर दिल्ली सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर में आधे हिस्से तक कार घुस गई और दोनों युवक कार में बुरी तरह फंस गए।
सूचना मिलते ही मांट थाना प्रभारी जसवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुश्किल से दोनों को कार से निकाला। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अभिज्ञान पुत्र विकास को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोहम्मद उमर शाकिर की हालत गंभीर होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की सूचना उनके परिजन को दे दी है। पुलिस ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को हटाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारपेट का काम करते थे दोनों युवक
यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में जान गंवाने वाला अभिज्ञान और उसका घायल साथी बड़े-बड़े मेलों में कारपेट का व्यवसाय करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें