फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोशाला से मृत गोवंश को खुले में फेंकने पर हंगामा

विज्ञापन
धरना देते गोरक्षक ।
विज्ञापन
गोवर्धन। गांव महमदपुर स्थित सूर श्याम गोशाला में गोसेवकों ने मृत गोवंश को फेंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान उनकी गोशाला के पूर्व प्रबंधक से जमकर नोकझोंक भी हुई। थाने पर धरना देकर विरोध दर्ज कराया। मामला पुलिस हस्तक्षेप के बाद शांत हो सका।
विज्ञापन


मंगलवार को धीरज कौशिक के नेतृत्व में कई गोसेवक देर रात गोशाला पहुंचे और एक पूर्व प्रबंधक पर मृत गोवंश का विधिवत अंतिम संस्कार न कर उन्हें खुले में फेंकने का आरोप लगाया। तीखी नोकझोंक के दौरान धीरज ने कहा कि गोशाला की स्थापना असहाय गोवंश की सेवा के लिए हुई।

यहां दुधारू गाय रखकर व्यवसाय किया जा रहा है। श्याम सुंदर कौशिक ने आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश के अनुसार संस्था का कोई भी पदाधिकारी वर्तमान में वैध नहीं है। थाना प्रभारी रवि त्यागी ने गो-सेवकों को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें