फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में फिर होगा जलभराव, अधूरे पड़े हैं नाले

Thu, 30 Jun 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
जल निकासी के लिए नहीं पर्याप्त इंतजाम - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
प्रदेश की पिछली सरकार की वृंदावन समग्र विकास योजना में शुमार नगर के नाले अभी तक अधूरे पड़े हैं। कई नालों को मुख्य बडेे़ नालों से नहीं जोड़ा गया है। बारिश में लोगों को एक बार फिर जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


नगर के गांधी नगर और हरिजन बस्ती के लिए प्रस्तावित नाला अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ है। हाल में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य के दैरान नाले के स्थान पर नाली का निर्माण करा दिया गया है। यह नाली भी मिट्टी और मलबे से बंद है।

रमणरेती पुलिस चौकी से वृंदावन शोध संस्थान तक नाले का निर्माण भी अधूरा पड़ा है। चैतन्य बिहार सौ फुटा से लेकर परिक्रमा मार्ग तक का नाला अधूरा है। मोतीझील क्षेत्र में प्रस्तावित नाले का निर्माण जल निगम ने कराया ही नहीं। मुखर्जी पार्क के नाले को बड़े नाले से नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन


मानसून आने को है और शहर में जल निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इस कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी परेशानी होगी। नगर पालिका के ईओ टीएन चौबे ने कहा कि अधूरे नालों के निर्माण के लिए पालिका प्रशासन प्रयासरत है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें