फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व समाज को जोड़ने की रणनीति पर किया मंथन

Tue, 28 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बसपा की डैंपियर नगर में हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की मंगलवार को डैंपियर नगर में हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर मंथन किया गया। खासकर चुनाव से पहले ही सर्व समाज को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में आगरा और अलीगढ़ मंडल के कोआर्डिनेटर विक्रम सिंह ने कहा कि बसपा सभी समाज के लोगों को साथ चलने वाली पार्टी है। पूर्व में मथुरा-वृंदावन विकास के लिए बसपा शासन ने 350 करोड़ से ज्यादा खर्च किया था।

पार्टी प्रत्याशी योगेश द्विवेदी ने कहा कि बेहतर व्यवस्था के लिए जनता चाहती है कि बसपा सत्ता में लौटे।

आगरा मंडल प्रभारी संघ रतन सेठी, मंडल कोआर्डिनेटर गिर्राज प्रसाद गोला, वृंदावन की पूर्व चेयरमैन पुष्पा शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम, विष्णु शर्मा, योगेश कुमार, उताउल रहमान, सौरभ द्विवेदी, एम पाठक आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें