फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जम्मू की तर्ज पर मथुरा में तैयार हुई वैष्णो देवी गुफा, भैरो बाबा के होंगे मनोहर दर्शन

Tue, 30 Sep 2025 11:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जम्मू में जिस तरह की मां वैष्णो देवी की गुफा है, उसी तर्ज पर मथुरा में 1500 मीटर लंबी गुफा का निमार्ण कराया गया है। यहां चरण पादुका, बाण गंगा एवं भैरो बाबा के मनोहर दर्शन शोभायमान हैं।
विज्ञापन
मां वैष्णो देवी मित्र मंडल द्वारा जवाहर इंटर कॉलेज में तैयार की गई 1500 मीटर लंबी गुफा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां वैष्णो देवी मित्र मंडल के द्वारा जम्मू स्थित मां वैष्णो देवी की गुफा की तर्ज पर जवाहर विद्यालय इंटर काॅलेज के मैदान पर 1500 मीटर लंबी गुफा का निमार्ण कराया गया। जिसमें मां वैष्णो देवी के साथ अर्धकुमारी, चरण पादुका, बाण गंगा एवं भैरो बाबा के मनोहर दर्शन शोभायमान थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ वृंदावन सुदामा कुटी के नाभापीठ आचार्य स्वामी सुतीक्ष्ण दास महाराज ने मां वैष्णो देवी के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मां भगवती को छप्पन भोग अर्पित किए। 

इस दौरान मां भगवती के जागरण में कानपुर की शर्मा सिस्टर, संदीप मस्ताना, वृंदावन के प्रमोद उपाध्याय, मथुरा के अश्विनी शर्मा व आगरा के जीतू ने मातारानी के भजनों का गुणगान किया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ.अंशुमान गोयल, महासचिव पं. शशांक पाठक, विवेक सूतिया, बंटी गोला, अमर शर्मा, सौरभ अग्रवाल समेत अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें