फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 600 सरकारी भवनों समेत दो हजार स्थानों पर फहराया जाएगा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को जिलेभर में देशभक्ति का जज्बा और खुशी का माहौल दिखेगा। आजादी के जश्न में स्कूल-कॉलेजों में देशभक्ति के तराने गूंजेंगे। 600 सरकारी भवनों समेत करीब दो हजार स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय, पुलिस लाइन और बीएसए कॉलेज में सुबह से आठ बजे कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा 495 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में, प्रत्येक ब्लॉक कार्यालय, थानों और पुलिस चौकियों के साथ-साथ नगर निगम कार्यालय और विभिन्न क्षेत्रों की नगर पंचायतें समेत निजी संस्थानों में कार्यक्रम होंगे।
शुक्रवार को ऐसी कोई गली या घर नहीं होगा जो जश्न में नहीं डूबेगा। छतों पर सुबह से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा दिखने लगेंगे। हालांकि बृहस्पतिवार को भी आजादी के जश्न की धूम रही। कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई और अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। शुक्रवार को भी ऐसा ही माहौल रहेगा। हर तरफ तिरंगे के साथ देशभक्ति लहराएगी। जगह-जगह झंडावंदन कर सलामी दी जाएगी। मुख्य समारोह बीएसए कॉलेज में होगा। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी मार्चपास्ट कर रैली निकालेंगे और बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें