फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट ड्यूटी पर भड़का दरोगा: इंस्पेक्टर से गाली-गलाैज, थाने में पुलिसकर्मियों को लड़ते देख; हर कोई रह गया दंग

Fri, 17 Jan 2025 12:09 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

विवाद इतना बढ़ गया कि गाली गलौज तक पहुंच गया। चूंकि मामला थाना प्रभारी निरीक्षक और दरोगा के बीच का था तो स्टाफ भी दखल देने से बचता रहा। इधर, थाने में मौजूद फरियादी थाना प्रभारी निरीक्षक और दरोगा के बीच होती गाली गलौज को देखकर अचंभित हो गए।
विज्ञापन
छाता कोतवाली मथुरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता कोतवाली में बृहस्पतिवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब थाना प्रभारी निरीक्षक और शराब के नशे में धुत दरोगा में नोक-झोंक हो गई। देखते ही देखते नोक-झोंक गाली गलौज में तब्दील हो गई। जानकारी लगते ही सीओ छाता मौके पर पहुंच गए। सीओ ने किसी तरह दोनों को समझा बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन


 

ड्यूटी लगाने से थे नाराज
बृहस्पतिवार की शाम 7 बजे के करीब थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने दरोगा सत्येंद्र सिंह की उनके मनचाहे स्थान पर नाइट ड्यूटी नहीं लगाई। दरोगा ने विरोध किया तो थाना प्रभारी निरीक्षक ने दरोगा को डांट दिया। इसी पर दरोगा ने गलत तरीके से जवाब दे दिया। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि दरोगा शराब के नशे में था। 

 

स्टाफ भी दखल देने से बचता रहा
विवाद इतना बढ़ गया कि गाली गलौज तक पहुंच गया। चूंकि मामला थाना प्रभारी निरीक्षक और दरोगा के बीच का था तो स्टाफ भी दखल देने से बचता रहा। इधर, थाने में मौजूद फरियादी थाना प्रभारी निरीक्षक और दरोगा के बीच होती गाली गलौज को देखकर अचंभित हो गए। कुछ फरियादी तो अपनी रिपोर्ट दर्ज कराए बिना ही वापस लौट गए। बाकी को पुलिसकर्मियों ने सुबह आने की कहते हुए थाने से भगा दिया। 
 

समझाैते का होता रहा प्रयास
थाना प्रभारी निरीक्षक ने इसकी जानकारी सीओ छाता आशीष शर्मा को दी। जानकारी होते ही सीओ छाता आशीष कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। देर रात तक दोनों के बीच समझौता का प्रयास जारी था। सीओ छाता आशीष कुमार ने बताया कि ड्यूटी लगाने को लेकर दोनों के बीच हल्की नोक-झोंक हो गई। अमर्यादित भाषा का प्रयोग किसी ने नहीं किया है। साथ काम करने के दौरान कभी-कभार काम के दबाव में व्यक्ति को गुस्सा आ जाता है। वह अभी थाने में बैठे हुए और मामले को निपटा रहे हैं।



 
विज्ञापन

मामले की कराई जाएगी जांच
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक ने दरोगा की नाइट ड्यूटी लगाई। इसको लेकर उसने विरोध किया तो थाना प्रभारी ने दरोगा को डांट दिया। नोक-झोंक या गाली गलौज जैसा कोई मामला नहीं है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी। यदि दरोगा ने सीनियर के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है तो जांच कराकर उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें