फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तीन दादियों की कहानी.... एक सप्ताह में तीनों ने छोड़ी दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुज सिंघल
विज्ञापन






फरह (मथुरा)। आमतौर पर देवरानी-जेठानियों में इतना गहरा प्रेम कम देखने को मिलता है। उनके घर जरूर अलग थे, मगर हर सुख-दुख में वह एक दूसरे के साथ थीं। एक सप्ताह पहले जब जेठानी ने दुनिया को अलविदा कहा तो एक सप्ताह के भीतर दोनों देवरानियां भी दुनिया से विदा हो गईं। तीनों बुजुर्ग महिलाओं के आपसी रिश्ते और मृत्यु की चर्चा पूरे इलाके में है।
विज्ञापन

कस्बे की अंगूरी देवी (93), सोन देवी (77) और माया देवी (80) रिश्तेदार होने के साथ ही तीनों के बीच अच्छी छनती थी। तीनों एक साथ बैठतीं और अक्सर समय न मिलने पर मिल नहीं पातीं तो बच्चों के फोन से बातें करतीं। उनके परिजन ने बताया कि छह जनवरी को अंगूरी देवी का निधन हो गया। जेठानी के निधन से सोन देवी की तबीयत भी बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए मगर 11 जनवरी को उनका भी निधन हो गया। दोनों महिलाओं की मौत के बाद परिजन को भी आभास हो गया कि शायद उनकी तीसरी सहेली भी ज्यादा नहीं जीवित रह पाएगी। 14 जनवरी को माया देवी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। अंगूरी देवी के पौत्र विजय अग्रवाल ने बताया कि उनकी तीनों दादियों के बीच आपस में बहुत ज्यादा प्रेम था। एक को कुछ हो जाता तो अन्य दोनों परेशान हो जातीं। माया देवी के पौत्र दीपक अग्रवाल ने बताया कि दादियां पूरे परिवार को भी आपस में प्रेम से रहने की सीख देती थीं। अब 8 दिन में तीनों के एक के बाद एक चले जाने से कस्बे के लोगों की जुबां पर उनके नाम के चर्चे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें