मैच में विजयी वृंदावन बाल विकास परिषद की टीम।
वृंदावन बाल विकास परिषद ने जीता क्रिकेट मैच
वृंदावन। श्रीकृष्ण खेल महोत्सव के तहत बुधवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ वृंदावन क्रिकेट अकादमी के खेल मैदान पर हुआ। प्रथम दिन वृंदावन बाल विकास परिषद और भारत विकास परिषद के मध्य पहला मैच खेला गया। इसमें वृंदावन की टीम विजयी रही।
ब्रजभूमि ग्रुप के अध्यक्ष बालमुकुंद शर्मा ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। मित्र वृंदा ग्रुप के चेयरमैन कुंवर धनंजय सिंह ने कहा कि टूर्नामेंट में धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक, शैक्षिक व स्वयंसेवी संस्थाओं को खेलने का मौका दिया जा रहा है
मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारत विकास परिषद की टीम ने 17 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वृंदावन बाल विकास परिषद की टीम ने मात्र आठवें ओवर में ही 119 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस अवसर पर वृंदावन क्रिकेट अकादमी के संस्थापक लोकेश तोमर, नवीन चौधरी, मुकेश कृष्ण शर्मा, जितेंद्र कुमार गौतम, चैतन्य कृष्ण शर्मा, दुष्यंत दीक्षित, रूप किशोर शर्मा, डॉक्टर सचिन अग्रवाल, गोकुल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद