फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही का रस्सी से घोंटा था गला, सुसाइड दिखाने का पंखे से लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। सिपाही आशीष कुमार से पहले उसके साथी सिपाही ने मारपीट की और फिर उसका रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। सुसाइड दिखाने के लिए सिपाही के शव को पंखे से लटकाया गया। नौहझील पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्यारोपी साथी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने साथी सिपाही के खिलाफ अनुसूचित जाति और हत्या किए जाने का मुकदमा थाना नौहझील में दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना नौहझील में तैनात सिपाही आशीष कुमार (25) पुत्र रविंद्र सिंह निवासी ग्राम बरावली थाना बहसूमा, मेरठ का शव २९ मई की देर रात कस्बे के रेतिया गली में विपिन पाठक के मकान में किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला था। उसके शरीर पर चोटों के निशान पिटाई की तरफ साफ इशारा कर रहे थे। शुरूआत में पुलिस भी फूंक-फूंककर कदम रख रही थी, फिर भी पुलिस ने शक के आधार पर सिपाही रोहित धनखड़ को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सिपाही टूट गया।
शुक्रवार को मृतक सिपाही आशीष के पिता रविंद्र सिंह की तहरीर पर नौहझील पुलिस ने हत्या और अनुसूचित जाति की धारा में मुकदमा दर्ज करके आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि रोहित ने रस्सी से आशीष का गला घोंटा था। उसके बाद पंखे पर लटकाकर सुसाइड का ताना-बाना बुना। पूछताछ में वह टूट गया।
विज्ञापन

आरोपी सिपाही पुलिस की गिरफ्त में है। वारदात के समय बीयर पीने के बाद रोहित ने आशीष का मोबाइल छीन लिया था। उस वक्त सिपाही आशीष किसी जानपहचान वाली लड़की से वीडियो कॉलिंग कर रहा था। मोबाइल न देने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रोहित ने आशीष से मारपीट भी की थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें