फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दुकानदार ने ग्राहकों के अंगूठे लगवा सिम निकालकर बेचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। थाना क्षेत्र के एक गांव में मोबाइल सिम बेचने वाले एक दुकानदार द्वारा बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने लगभग आधा दर्जन ग्राहकों से अंगूठा लगवाकर उनके नाम से फर्जी तरीके से करीब 10 सिम कार्ड निकालकर और उन्हें अन्य लोगों को बेच दिया। पीड़ित को इसकी जानकारी होने पर नामजद तहरीर इलाका पुलिस को दी है। केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


गांव रायपुर निवासी कुंवरपाल सिंह ने बताया कि लगभग 3-4 साल पहले उसका मोबाइल फोन खो गया था। वह खोई सिम का नंबर निकलवाने मानीगढ़ी निवासी एसआर मोबाइल शॉप के मालिक मुनेश कुमार की दुकान पर गया। मुनेश ने मोबाइल नंबर निकालते समय धोखाधड़ी से उसका 2-3 बार अंगूठा लगवा लिया, इसके आधार पर दूसरे नंबर से सिम निकाल ली। चला कि मुनेश द्वारा इसी तरह अन्य लोगों से धोखाधड़ी कर लगभग 10 नंबर फर्जी तरीके से निकाल कर अन्य लोगों को बेच दिए हैं। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि तहरीर पर मुनेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें