फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा के लिए 18 सेक्टर में विभाजित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की अगुवाई में सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के कोसीकलां पहुंचने के दौरान करीब एक लाख यात्रियों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने व्यवस्थाओं के लिए पूरे क्षेत्र को 18 सेक्टरों में बांटा है। यात्रा के दौरान रूट डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं पड़ाव स्थल सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा। पडाव स्थल पर टेंट लगाने का कार्य जोरों पर चल रहा है।पदयात्रा यूपी-हरियाणा बॉर्डर से 13 नवंबर को उत्तर प्रदेश सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। प्रशासन का अनुमान है कि यूपी -हरियाणा एवं राजस्थान की सीमा होने के चलते यहां यात्रियों का आंकड़ा कम से कम एक लाख तक पहुंच सकता है। इसको लेकर पुलिस व प्रशासन पदयात्रा की तैयारियों में जोर शोर से जुटे हुए हैं।
रविवार को एसपी देहात सुरेशचंद रावत ने बताया कि यात्रा यूपी-हरियाणा बॉर्डर से 13 नवंबर को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यहां यूपी के पहले पड़ाव अनाज मंडी पर यात्रियों एवं आस्थावानों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इसको लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। इंटेलीजेंस की टीमों की तैनाती को जाएगी। करीब तीन हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती पूरे इलाके में की जाएगी। वहीं पड़ाव स्थल की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें