फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सदर तहसील में गति धीमी डिप्टी कलेक्टरों को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में शहर में गणना प्रपत्रों को भरने और फीडिंग की गति धीमी होने के कारण जिलाधिकारी सीपी सिंह ने सदर तहसील के 50 बूथों पर डिप्टी कलेक्टर की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

यह डिप्टी कलेक्टर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों का निरंतर निगरानी करते हुए समय से फॉर्म कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन के कार्य को पूर्ण कराएंगे। जिलाधिकारी ने सभी डिप्टी कलेक्टरों से बारी-बारी से उनकी प्रगति पूछी तथा निर्देशित किया कि आगामी 2 दिनों के अंदर समस्त कलेक्शन एवं फीडिंग के कार्य को सुनिश्चित करे। डीएम ने सदर क्षेत्र के समस्त 49 सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि अपने अपने बीएलओ से निरंतर संपर्क करते हुए विशेष पुनरीक्षण के कार्य को पूर्ण कराए। आप सभी सुपरवाइजर अपने-अपने बीएलओ को प्रोत्साहित करे। जिलाधिकारी ने सुपरवाइजरों को कहा आप लोगों के सहयोग से बीएलओ को बल मिलता है। घर-घर जाकर तत्परता के साथ फॉर्म कलेक्ट / एकत्रित करे और फॉर्म की फीडिंग / डिजिटाइजेशन तेजी से कराएं।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार, संजय सिंह, ऊषा सिंह, नरेंद्र यादव, दीपिका मेहर, आदेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, बीएसए रतन कीर्ति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीएलओ बोलीं-नेता कर रहे परेशान
वृंदावन के प्राथमिक स्कूल में तैनात बीएलओ अनिशा ने राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट परेशान कर रहे हैं। एक नेताजी ने फोन करके कहा कि फाॅर्म लेकर हमारे घर के बाहर बैठिए। शाम को करीब 5.30 बजे उनके घर गई, तो कहा कि आज दिन ढल गया है, इस पर मैंने कहा कि अभी काफी वक्त है, कई फॉर्म भरे जा सकते हैं। इस बात से वह नाराज हो गए और अनर्गल बातें करने लगे। इसी तरह अन्य बीएलओ ने भी लोगों के व्यवहार को लेकर शिकायत की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें