फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के घरेलू उपाय, हल्दी और बेसन का नहीं कोई तोड़; त्वचा रोग विशेषज्ञ ने दी ये सलाह

Fri, 27 Mar 2026 10:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अगर आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर इस दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है। त्वचा रोग विशेषज्ञ ने ये सलाह दी है।
विज्ञापन
skin care - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आकर्षक दिखने की होड़ में घटिया क्वालिटी के कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल लोगों की त्वचा पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि बिना सोचे-समझे और विशेषज्ञ की सलाह के कॉस्मेटिक उत्पादों का उपयोग त्वचा की प्राकृतिक सुंदरता को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी शर्मा ने बताया कि बाजार में उपलब्ध अधिकांश कॉस्मेटिक उत्पादों में रसायन (केमिकल्स) पाए जाते हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे त्वचा की नमी कम हो जाती है और वह रूखी, बेजान व संवेदनशील बन जाती है। इसके अलावा पिंपल्स, एलर्जी, झाइयां, जलन और समय से पहले झुर्रियां जैसी समस्याएं भी सामने आने लगी हैं।

उन्होंने बताया कि युवाओं में सोशल मीडिया और विज्ञापनों के प्रभाव में आकर नए-नए ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बिना जांचे-परखे अपनाने का चलन बढ़ा है। कई बार यह उत्पाद उनकी त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं होते। इससे समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने सलाह दी है कि किसी भी कॉस्मेटिक उत्पाद का इस्तेमाल करने से पहले उसकी गुणवत्ता, अपनी त्वचा के प्रकार को ध्यान में रखें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घरेलू और प्राकृतिक उपाय त्वचा की देखभाल के लिए सुरक्षित और प्रभावी हैं। हल्दी, बेसन, दही, एलोवेरा, गुलाब जल, नीम और चंदन जैसे प्राकृतिक तत्व त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ उसे साफ और निखरा बनाए रखते हैं। इसके साथ ही संतुलित आहार, पर्याप्त पानी का सेवन, नियमित व्यायाम और पूरी नींद भी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें