फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 61.17 करोड़ से बदली जा रही विद्युत व्यवस्था की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले को लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए योगी सरकार ने विद्युत निगम के बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत 61.17 करोड़ से विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है। इसके लिए निगम को धनराशि आवंटित कर दी गई है। बलदेव के झरौठा और बरसाना के नंदगांव में 20 एमवीए के नए विद्युत सब स्टेशन की स्थापना का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि लंबे समय से बढ़ते लोड और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या को देखते हुए योजना तैयार की गई है। दोनों प्रमुख बिजली घरों की क्षमता बढ़ने से ओवरलोड की समस्या खत्म होगी और गर्मी के मौसम में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि 483.96 लाख रुपये की लागत से 33 केवी की नई विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। इस नई लाइन से बिजली आपूर्ति का वैकल्पिक मार्ग तैयार होगा। इससे किसी एक लाइन में फाल्ट आने पर दूसरे मार्ग से आपूर्ति जारी रखी जा सकेगी। इससे खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में लंबे समय तक होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
परियोजना से शहर और देहात के करीब 5.25 लाख उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्ता वाली बिजली मिलेगी। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ व्यापारिक, औद्योगिक और कृषि क्षेत्र को भी इसका सीधा लाभ पहुंचेगा। किसानों को भी सिंचाई के लिए समय पर बिजली मिल सकेगी। विभाग का दावा है कि कार्य पूर्ण होने के बाद जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह बदल जाएगी।
विज्ञापन

13 में से छह सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि का कार्य पूरा
राधाकुंड, बलदेव, महोली, चौमुहां, कोसी देहात, बाजना, बंगाली घाट में सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि हो चुकी है। वहीं सतोहा, रिफाइनरी साइट बी, लक्ष्मीनगर और कैंट सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि का कार्य चल रहा है।


33 और 11 केवी की डाली जा रही 12 नई लाइन
पांच करोड़ की लागत से देहात के सौंख-आन्यौर लिंक लाइन, बराना-छाता, गोकुल से पचावर तक 33 केवी विद्युत लाइन का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही दो करोड़ से अधिक की धनराशि से मानागढ़ी, मांट तहसील, सुरीर, दतिया, जाजमपट्टी, सौंख, रहीमपुर, कोसी देहात, यूपी एसआईसीडी बिजली घर क्षेत्र में नए 11 केवी फीडर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें