फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गिरिराजजी की तलहटी में गूंजी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की प्रतिज्ञा

विज्ञापन
शपथ की शपथ ग्रहण करते लोग। 
विज्ञापन
गोवर्धन। गिरिराजजी की तलहटी में बृहस्पतिवार को भक्ति और संकल्प का अद्भुत संगम देखने को मिला। परिक्रमा मार्ग स्थित गौड़ीय मठ मंदिर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए सामूहिक शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण के हिंदू पक्षकार तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट भी शामिल हुए। उन्होंने ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्राकट्य भूमि सनातन आस्था का मूल केंद्र है और इससे समाज का गहरा भावनात्मक संबंध है। उन्होंने बताया कि इस विषय के समाधान के लिए 23 दिसंबर 2020 को न्यायालय में वाद दायर किया गया, जिसके बाद यह मुद्दा व्यापक जनचर्चा का विषय बना।
महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वे जनजागरण अभियान भी चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंदिर निर्माण का संकल्प दिलाया, जिसमें हजारों भक्तों ने सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की। संत-महात्माओं की उपस्थिति में भक्तों ने हाथ उठाकर प्रतिज्ञा दोहराई और पूरा परिसर गिरिराज महाराज की जय तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर सज्जन महाराज, विष्णुकांत भारद्वाज, निरंजन शर्मा, राजकुमार, सुभाष चौधरी, रामपाल चौधरी, प्रेमपाल सिंह, जितेंद्र तथा वीरपाल मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन



मुक्त होगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि, बनेगा भव्य मंदिर
चौमुंहा। हाईवे स्थित राधामोहन गोशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह प्रकरण गूंजा। कथा में पहुंचे हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि जल्द ही मुक्त होगी और वहां भव्य मंदिर का निर्माण होगा। व्यास पीठ से संत राधे-राधे बाबूजी ने भी इस अभियान को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि न्यायालय का निर्णय सत्य के पक्ष में आएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें