फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी गांव पुल से यमुना में लगा दी व्यक्ति छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। पानीघाट निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार दोपहर पुल से यमुना में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने यमुना में डूबे व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए गोताखोरों की मदद ली गई है। परिजनों ने एक आश्रम के महंत पर जमीन कब्जाने के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर पानीघाट निवासी रामजीलाल (55) ने पानीगांव पुल से यमुना में छलांग लगा दी। पानीघाट क्षेत्र में इस घटना की खबर फैलते ही खलबली मच गई। परिजनों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गयी। रामजीलाल की तलाश में गोताखोरों ने यमुना में तलाश शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया जमीनी विवाद के चलते रामजीलाल का उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आया है।
उनके बेटे मोहित ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने पासी ही स्थित किशोरी कुंज के तत्कालीन महंत से 50 वर्गगज जमीन खरीदकर मकान बनवाया था, लेकिन वर्तमान महंत ने इसे अपनी जमीन बताते हुए तुड़वा दिया। इसी विवाद के चलते बीती रात रामजीलाल के साथ मारपीट भी की गई थी। इससे आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

पुलिस अभी डूबे व्यक्ति की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि अभी इस संबंध में अभी कोई तहरीर परिवार ने नहीं दी है। अगर परिवार के लोग तहरीर देते हैं तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें