फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नहीं सुधर रही चाल, देरी से आ रहीं ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आगरा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन में जाने वाली ट्रेनों की बिगड़ी चाल सुधरने का नाम नहीं ले रही है। ट्रेन संख्या (09452) गांधीधाम स्पेशल ट्रेन साढ़े 9 घंटे की देरी से, (11078) झेलम एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे और (18478) उत्कल एक्सप्रेस चार घंटे देरी से जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर कान्हा की नगरी में आए श्रद्धालुओं का लौटना शुरु हो गया है। ये श्रद्धालु कई शहरों से यहां पर जन्मोत्सव मनाने आए थे। कई लोगों ने पहले से अपनी टिकट की बुकिंग कर रखी थी, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी ने उनका खेल बिगाड़ दिया। अप-डाउन में जाने वाली ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दूसरे मंडलों में रेलवे कार्य होने के चलते कई ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है । इसके चलते यह ट्रेनें देरी से आई हैं। खासतौर से लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा देरी से आ रही हैं।
मंगलवार को मुम्बई एक्सप्रेस 50 मिनट, मालवा एक्सप्रेस 40 मिनट, गीता जंयती एक्सप्रेस 55 मिनट की देरी से जंक्शन पर आई। यात्री प्रिंस ने बताया कि वह ग्वालियर जा रहे थे, लेकिन ट्रेन देरी से आने के चलते उन्होंने रिजर्वेशन निरस्त करा दिया है। अब वे बस से जाएंगे। यात्री दीपक सिंह ने कहा कि वह दिल्ली जा रहे थे, लेकिन उनकी ट्रेन देरी से आएगी। ट्रेन देरी से आने के चलते मंगलवार को आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले कई यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मुंबई मंडल में अत्यधिक वर्षा के चलते ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं। वहीं आगरा मंडल में 95 फीसदी ट्रेनें समय से रवाना हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें