फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नवजात के स्वास्थ्य में सुधार, एनआईसीयू में किया शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोविंदनगर थाना क्षेत्र स्थित मोक्षधाम में बैग में रखे मिले नवजात को अभी जिला अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया है। पूर्णरूप से स्वस्थ होने के बाद करीब दो दिन बाद उसे बाल गृह शिशु भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गोविंद नगर थाना क्षेत्र के कन्हैया कुंज कॉलोनी के निवासियों ने शुक्रवार दोपहर एक बजे यूपी डायल 112 पुलिस को सूचना दी थी कि मोक्षधाम के निकट एक हरे रंग के बैग में नवजात रखा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैग को खोला तो उसमें नवजात बालक था। पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना देकर नवजात को जिला महिला अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती कराया। हालात में सुधार होने के बाद चिकित्सकों ने शनिवार को उसे एनआईसीयू वार्ड में भर्ती किया है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि फिलहाल उसे पूरी देखभाल में रखा गया है। स्वस्थ होने के बाद शिशु को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। समिति के आदेश के बाल गृह शिशु में रखा जाएगा। उसके बाद परिजन की तलाश के लिए संबंधित थाने की पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें