फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मिठाई की दुकान का ताला तोड़ा, चोर चोरी करने में रहे असफल

विज्ञापन
फरह में ताला तोड़ने के बाद खड़ा चोर।
विज्ञापन
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात चोरों ने एक मिठाई विक्रेता की दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया, लेकिन दुकान के शटर में अंदर से भी ताला लगा था, इसलिए चोर चोरी करने में सफल नहीं हुए। एक चोर ताला तोड़ते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कस्बे के मुख्य बाजार स्थित राजनारायन सिंघल की मिठाई की दुकान है। मंगलवार रात को चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया, लेकिन शटर नहीं खुला। क्योंकि दुकान का अंदर से भी ताला लगा था। दुकान स्वामी राजनारायन का दुकान के पीछे घर है। वह दुकान में अंदर और बाहर दोनों ओर से ताला लगाते हैं।

चोरों ने बाहर लगा ताला तो तोड़ लिया, लेकिन अंदर लगा ताला नहीं तोड़ पाए, इसलिए दुकान में चोरी नहीं कर पाए। ताला तोड़ते चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में आ गई है। यहां असफल होने के बाद चोरों ने पोस्ट ऑफिस के समीप मोनू पंडित के बंद घर का भी ताला तोड़ दिया। मगर घर खाली होने के कारण यहां भी उनके हाथ कुछ नहीं लगा। मिठाई विक्रेता ने बताया कि पुलिस को तहरीर देने के साथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें