फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गुलाबी मखमल हिंडोल में विराजे राजाधिराज, अपलक निहारते रहे भक्त

विज्ञापन
मथुरा। गुलाबी मखमल हिंडोले में विराजमान राजा​धिराज।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में विराजमान राजाधिराज सावन में हिंडोले में झूल रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने गुलाबी मखमल हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। गुलाबी मखमल हिंडोले में विराजमान राजाधिराज की छवि को भक्त अपलक निहारते नजर आए।
विज्ञापन

पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया के श्रावण मास में हिंडोले और घटाओं के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को सावन अष्टमी कृष्ण पक्ष पर राजाधिराज गुलाबी मखमल के हिंडोले में विराजमान हुए। भक्तों ने शाम 5:10 से 5:40 बजे तक हिंडोले में विराजमान ठाकुर जी के दर्शन किए।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह क्रम पूरे सावन में निरंतर जारी रहेगा। शनिवार को ठाकुर जी श्याम मखमल हिंडोले में विराजमान होंगे और इस दौरान तिथि घड़ी और नक्षत्र के हिसाब से सावन में घटाओं के आयोजन होंगे। इन घटाओं का विशेष दर्शन का समय 7 बजे से 8 बजे तक रहेगा। घटा के आयोजन के दौरान शाम चार बजे खुलने वाले दर्शन पांच बजे खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें