फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दरोगा ने की अभद्रता, भाकियू नेता थाने में धरने पर बैठे

विज्ञापन
मथुरा। थाना मांट पर धरना प्रदर्शन करते हुए भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मांट। भाकियू अराजनैतिक के जिला उपाध्यक्ष से गाड़ी हटाने की बात को लेकर दरोगा ने अभद्रता कर दी। इससे गुस्साए कार्यकताओं ने थाना मांट पर धरना शुरू कर दिया। अफसरों के समझाने पर कार्यकर्ता मान गए।
विज्ञापन

थाना मांट की ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा गढ़ी हुलासी निवासी राजकुमार सिंह भाकियू अराजनैतिक जिला उपाध्यक्ष हैं। बृहस्पतिवार को कस्बे के जाबरा रोड पर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को लेकर मांट के एक दरोगा से गाड़ी हटाने को लेकर अभद्रता कर दी। इससे गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाना मांट में धरना शुरू कर दिया। दरोगा पर कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोनवीर सिंह,पप्पू प्रधान, रामकुमार मास्टर, सचिन चौधरी, लाखन सिंह, चमन सिंह, नरेंद्र प्रधान, देवी सिंह आदि मौजूद रहे। पूरे मामले में सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान किसान नेताओं से कहासुनी हो गई थी। शाम को भाकियू के जिलाध्यक्ष से वार्ता कर मामला सुलझा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें