फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: धान की आवक बढ़ने से मंडी में लग रहा है जाम

विज्ञापन
कोसीकलां मंडी समिति में खड़े ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली।
विज्ञापन
कोसीकलां। अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ने से रविवार को सुबह से ही जाम लग गया। मंडी कर्मचारियों को मुख्य गेट बंद करना पड़ा। ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर फसल लेकर पहुंचे किसानों की लंबी लाइन लगने से मंडी में आने जाने वाले रास्ते और नगर के चहुंओर मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गए। आढ़तियों के फड़ों पर पहले से ज्यादा माल होने के कारण किसानों को अपनी फसल उतारने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

इस समय अन्नदाता धान की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। धान की फसल ज्यादा आने के कारण नगर में चहुंओर जाम लगना आम बात हो गई है। रविवार को विभिन्न गांवों से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में धान लेकर मंडी पहुंचे। इससे नगर के सभी मार्ग अवरूद्ध हो गए। राजमार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। खाद्यान्न विक्रेता व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह का कहना है कि मंडी में व्यवस्थाएं नाम की कोई चीज नहीं है। अन्नदाता परेशान है। मंडी प्रशासन अपनी नाकामी को छिपाने के लिए बार-बार मंडी के मुख्य गेट को बंद कर देते हैं, जिससे जाम लग जाता है।
मंडी सचिव उमेश चौधरी ने बताया कि धान की आवक ज्यादा होने के कारण जाम लगा है। इसके लिए मंडी से धान को ले जाने वाले ट्रक भी जाम में फंसे हुए हैं। अन्नदाता को समझाया गया है कि वह गलत दिशा में वाहन न चलाएं जिससे जाम लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें