फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण जन्मभूमि विवाद: हाईकोर्ट के फैसले को मुस्लिम पक्ष की सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, हिंदू पक्ष की ये तैयारी

Sat, 26 Oct 2024 01:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में रिकॉल अर्जी खारिज होने के बाद मुस्लिम पक्ष ने इलाहबाद हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। वहीं हिंदू पक्ष ने भी कैविए दाखिल करने का निर्णय लिया है।
 
विज्ञापन
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में रिकॉल अर्जी खारिज होने के बाद मुस्लिम पक्ष ने इलाहबाद हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने पर हिंदू पक्ष भी कैविए दाखिल करने का निर्णय लिया है। सभी वादों को एक साथ सुनने के आदेश के विरोध में दाखिल रिकॉल आवेदन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 23 अक्तूबर को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


दिया थे ये आदेश 
हिंदू पक्ष के अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट ने 11 जनवरी 2024 को श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह विवाद मामले के सभी 18 वादों को एक साथ सुनने का आदेश दिया था। वाद की पोषणीयता पर हिंदू पक्ष में फैसला आने पर मुस्लिम पक्ष ने वादों को एक साथ सुनने के आदेश के खिलाफ दाखिल किए गए रिकॉल आवेदन पर सुनवाई करने की प्रार्थना की थी। 23 अक्तूबर को अदालत ने मुस्लिम पक्ष के रिकॉल आवेदन को खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ें -  Mathura: पैर, खोपड़ी, धड़ और हाथ सभी हिस्से दूर-दूर पड़े मिले...ढाई माह से वृद्ध लापता था; जंगल में मिला कंकाल
विज्ञापन
विज्ञापन



मुस्लिम पक्ष ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के इस फैसले को बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने बताया कि कि इसके खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल करेंगे। उनका पक्ष भी सुना जाए। महेंद्र प्रताप ने कहा कि मुस्लिम पक्ष द्वारा मामले को लटकाने की कोशिश की जा रही है। जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है। इधर, हाईकोर्ट अपने आदेश को बरकरार रखने के बाद के बाद मामले की सुनवाई छह नवंबर तय की है। अब वाद बिंदू तय किए जाएंगे। इसके बाद ही बिंदू वार मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें