फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-चाची के विवाद में घर छोड़कर आयी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। चाचा-चाची के आपसी विवाद के बाद घर छोड़कर आयी युवती को जीआरपी ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वह चाचा-चाची के झगड़े से परेशान होकर घर से चली आई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जंक्शनके प्लेटफार्म संख्या एक पर 20 वर्षीय युवती बैठी रो रही थी। छावनी चौकी प्रभारी प्रमोद शर्मा की नजर उस पर पड़ी। उनके साथ मौजूद महिला सिपाही नीरेश कुमारी ने उससे पूछताछ की। युवती ने अपना नाम कोमल पुत्री रंजन मिस्त्री निवासी जहानाबाद थाना सकुराबद जिला जहानाबाद, बिहार बताया। उसने बताया कि उसके माता-पिता का तलाक हो चुका है। वह पिता के साथ रहती थी। पिता ने उसे दिल्ली में रहने वाले चाचा के पास रहने के लिए भेज दिया।
चाचा-चाची में आपस में इस हद तक झगड़ा हुआ कि वह नाराज होकर घर छोड़कर आ गई है। वह एएमयू से मथुरा पहुंची। उप निरीक्षक प्रमोद शर्मा ने युवती से दिल्ली में रहने वाले चाचा का फोन नंबर लेकर उनसे बात की। देर रात उसकी चाची अर्चना और अन्य परिजन जीआरपी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद युवती को उसकी चाची अर्चना और साथ आए परिजनों के हवाले कर दिया। युवती के माता-पिता का तलाक हो चुका है। युवती पिता के पास रहती थी। दिल्ली में रहने वाले चाचा उसे अपने साथ लेकर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें