फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 'योगीराज' की भूमि पर बोले बाबा रामदेव- जीवन में योग बहुत जरूरी, इससे होता है आत्मदर्शन

Fri, 04 Mar 2022 06:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)

सार

बाबा रामदेव शुक्रवार को वृंदावन के रमणरेती आश्रम में आयोजित कार्ष्णि गोपाल जयंती महोत्सव में पहुंचे। उन्होंने यहां योग किया और लोगों को योग के फायदे बताए। 
विज्ञापन
वृंदावन में संतों के साथ बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज के सानिध्य में रमणरेती आश्रम में शुक्रवार को कार्ष्णि गोपाल जयंती महोत्सव के दूसरे दिन दूरदराज से आए देश के प्रमुख संतों ने प्रवचन किए। कार्यक्रम में योगगुरु बाबा रामदेव भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में योग बहुत जरूरी है। भगवान का नाम और योग दोनों ही मानव जीवन में उपयोगी हैं। जीवन एक संग्राम है और संग्राम में योग बहुत उपयोगी है। इस दौरान उन्होंने योग भी किया। योग के फायदे बताए। 

योग से होता है आत्मदर्शन 

रामदेव ने कहा कि योग आत्मदर्शन के लिए होता है। उन्होंने गुरु का अर्थ बताया कि गुरु एक सास्वत सत्य है। उन्होंने गुरु की महिमा का भी वर्णन किया। इस अवसर पर स्वामी गोविंद देव गिरि, कोषाध्यक्ष राम लला मंदिर अयोध्या स्वामी रामदेव महाराज, स्वामी नारायण मुंबई, स्वामी पूर्णानंद गिरी महामंडलेश्वर हरिद्वार, स्वामी ज्ञानानंद गीता मनीषी, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र महाराज आदि मौजूद थे। आश्रम में 101 ब्राह्मण बच्चों का उपनयन संस्कार किया गया।

जीवन में नहीं करना चाहिए अहंकार

कार्यक्रम में गोविंदानंद महाराज ने कहा कि व्यक्ति को जीवन में अहंकार नहीं करना चाहिए। सूरज के उदय होने से अंधकार खत्म हो जाता है। अभिमान गुरु द्वारा निकाल दिया जाता है। अहम को त्याग कर जो कर्म होता है वही मोक्षदायक होता है। मनुष्य को अपने जीवन में इंद्रियों पर संयम रखना चाहिए। मानव जीवन में युक्ति के बिना मुक्ति नहीं मिलती।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें