पीड़ित ने यह रकम निकलने का प्रयास किया तो ठगों ने अकाउंट ब्लॉक कर दिया। यह देखकर शिक्षक के होश उड़ गए। उन्होंने 15 फरवरी को इसकी सूचना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दी। साइबर थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया है कि जांच जारी है। होल्ड कराई गई रकम में से करीब 72 हजार रुपये वापस कराने में सफलता मिली है। बाकी सारी रकम वापसी की प्रक्रिया जारी है।
इन राज्यों की बैंकों में भेजी ठगी की रकम
ठगी की जांच कर रही साइबर पुलिस को चौकाने वाली जानकारी मिली है। पुलिस ने जांच में पाया है कि साइबर ठगों ने 52 लाख रुपये की रकम को देश के विभिन्न राज्यों के 23 बैंकों के 96 खातों में ट्रांसफर की है। इनमें से कुछ बैंकों में 9 लाख रुपये होल्ड करा दिए हैं। यह सारी बैंक दूर-दराज के राज्यों में स्थिति हैं। इसमें मेघालय, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान समेत कई राज्य शामिल हैं। इन्हीं राज्यों के बैंक में साइबर ठगी की रकम भेजी गई है। एक-एक बैंक में साइबर अपराधियों के 10-10 बैंक खाते हैं। इन्हीं खातों में जालसाजों ने ठगी की रकम को टुकड़ों में ट्रांसफर किया है। फिलहाल साइबर पुलिस दूर-दराज वाले राज्यों में स्थित बैंकों के खाते खंगाल रही है।
ये भी पढ़ें - UP: अमेरिकी उपराष्ट्रपति 23 अप्रैल को करेंगे ताज का दीदार, एक बजे तक बंद रहेगा स्मारक; पुख्ता रहेगी सुरक्षा
इन बैंकों के खातों में भेजी रकम
बैंक व खाता : एक्सिस बैंक-2, बंधन बैंक-1, विजय एंड देना बैंक-14, बैंक ऑफ इंडिया- 1, बैंक ऑफ महाराष्ट्र- 2, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया- 5, एचडीएफसी -15, आईसीआईसीआई- 13, इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक-1, जम्मू एंड कश्मीर बैंक-2, कर्नाटक बैंक-2, कोटक महेंद्रा बैंक-1, पंजाब नेशनल बैंक-5, पंजाब एंड सिंध-1, राजस्थान मरुधर ग्रामीण बैंक-2, रतनाकर बैंक-1, साउथ इंडिया बैंक-1, एसबीआई-19, सूर्याेद बैंक-4, यूको-1, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया-2, यश बैंक-1।
(नोट-इन बैंकों की शाखाएं दूरदराज वाले राज्यों में स्थिति हैं)।