फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 1.51 लाख की अंतिम कुश्ती बराबरी पर छूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना। बरसाना के दंगल में सबसे बड़ी इनामी कुश्ती का रोमांच आखिरी दांव तक बना रहा। 1.51 लाख रुपये और चांदी की गुर्ज के लिए राजू पहलवान रहेरा और भारत पहलवान दिल्ली के बीच करीब 15 मिनट तक मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को चित करने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन फैसला नहीं हो सका और अंतिम कुश्ती बराबरी पर छूट गई। दोनों पहलवानों को 41-41 हजार रुपये पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


करहला मार्ग पर आयोजित दंगल में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और आसपास के जनपदों से सैकड़ों पहलवानों ने भाग लिया। अखाड़े में छोटी-बड़ी कुश्तियों का दौर चला। महिला पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। अंतिम कुश्ती से पहले 1.51 लाख रुपये की कुश्ती मोहित फोगाट और विक्रम जानू के बीच हुई। करीब 12 मिनट तक चले मुकाबले में दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पछाड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी चित नहीं कर सका। मुकाबला बराबरी पर छूटा। 3100 रुपये की कुश्ती में माखन ऊंचागांव ने जीत दर्ज की। 5100 रुपये की कुश्ती में गोविंद भरतपुर और पूजा आगरा विजयी रहे। 11 हजार रुपये की कुश्तियों में कलुआ अग्रायला, अनूप जिरौली, विक्रम दिल्ली, नेहनू इकरेला और देवेंद्र चौमुंहा ने जीत हासिल की।

15 हजार रुपये की कुश्ती में दीपक पास्ता और भोला पलवल के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। 21 हजार रुपये की कुश्ती में गब्बर हाथिया-सौरभ कोसीकलां और भूपेंद्र मथुरा-सुखबीर मथुरा के मुकाबले भी बराबरी पर छूटे। 21 हजार रुपये की महिला कुश्ती में काजल चौधरी ने पूजा मेरठ को हराया। 31 हजार रुपये की कुश्ती में दीपक चिकसोली ने अजीत दिल्ली, रामकिशन रहेरा ने सोनू फरीदाबाद और सुंदर चिकसोली ने श्यामवीर बरौली को हराया। 51 हजार रुपये की कुश्ती में सचिन फालेन-चंदू गोवर्धन और शिवा बेरूखा-देवा नौगांव के मुकाबले बराबरी पर रहे। 71 हजार रुपये की कुश्ती में सुमित रोहतक और बंटी छाता के बीच भी फैसला नहीं हो सका। दंगल में रेफरी की भूमिका महेश गौड़, भोला पहलवान, मोहन पहलवान, राजवीर यादव, रमेश ठाकुर, मेघश्याम और गिर्राज बघेल ने निभाई। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री रनवीर ठाकुर, दंगल कमेटी अध्यक्ष गोकुलेश कटारा, रवि चौहान, हरिओम ठाकुर, हरिओम चौहान, रघुवीर यादव, बिहारी ठाकुरआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें