फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर रखवाली कर रहे किसान की गमछे से गला घोंटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़ (मथुरा)। शेरगढ़ के गांव अगरयाला में फसल की रखवाली के लिए खेत पर सो रहे किसान की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सुबह खेत पर आए ग्रामीणों ने चारपाई पर किसान को मृत देखा तो दंग रह गए। शेरगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस रंजिश में हत्या होना बता रही है।
विज्ञापन

गांव अगरयाला निवासी चरण सिंह चन्ने (५८) पुत्र रामचंद राजपूत खेत पर फसल की रखवाली के लिए रविवार की रात ८ बजे गए थे। चारपाई पर सो रहे किसान की उन्हीं के गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। चारपाई पर मृत मिले किसान को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों का कहना है पिछले १० साल से लगातार वह खेत पर ही सोने जाते थे।
उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का प्रतीत हो रहा है। साल २०१५ में मारपीट का मामला हुआ था। इसी विवाद के चलते किसान की गमछे से गला घोंटकर हत्या की गई है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

देरी से पहुंची शेरगढ़ पुलिस
शेरगढ़ पुलिस की एक बार फिर लापरवाही उजागर हुई है। सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके चलते ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ आक्रोश दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें