फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सूबेदार की अंत्येष्टि और स्मारक बनाने के लिए सरकारी जमीन के आवंटन पर अडे़ परिजन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
फरह। सोमवार को ड्यूटी के दौरान मृत हुए फरह के नगला बांस निवासी लायकराम का शव बुधवार सुबह पैतृक गांव पहुंचेगा। मगर शव आने से पूर्व मंगलवार को परिजन एवं ग्रामीण प्रशासन से शव की अंत्येष्टि के लिए सरकारी जमीन की मांग करते रहे। साथ ही सूबेदार की याद में स्मारक बनाने की मांग पर भी अडे़ हैं।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि तहसीलदार और लेखपाल व अन्य अधिकारी सुबह से मौके पर हैं, परन्तु अभी तक जमीन की तलाश नहीं हो पाई है। इसी कारण कुछ ग्रामीणों ने कुछ देर फरह अछनेरा मुख्य मार्ग बंद कर दिया, जिसे पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर खुलवाया। तहसीलदार जितेन्द्र कुमार और लेखपाल परिजन के साथ मिलकर जमीन की तलाश कर रहे हैं, मगर जवान की अंत्येष्टि कहां होगी यह तय नहीं हो पाया है। सोमवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे नौगाम सेक्टर में सूबेदार लायकराम की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें