फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में नियुक्ति पत्र आते ही खिल उठे छात्रों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बीएसए कॉलेज में सप्ताह व्यापी प्लेसमेंट कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने किया। उन्होंने छात्रों के लिए इस कार्यक्रम की अपनी प्राथमिकता बताते हुए यहां आए कंपनी प्रतिनिधियों को प्रतिभा की तलाश पूरी होगी।
विज्ञापन

शिविर के पहले दिन माई पर्सनल रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के राजेश कुमार, शिप्रा अरोरा और दीप्ती ने बीएससी व एमएससी के 50 से ज्यादा छात्रों को लिखित परीक्षा के साथ ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार लिया। इसमें टेक्निकल एक्जीक्यूटिव के पद पर दो लाख वार्षिक पैकेज पर रक्षा पांडेय, रागिनी पांडेय, कल्पना, यश अग्रवाल, चेल्सी सिंघल, संध्या, विश्वास, शिवम, निखिल इंदोलिया, अंबिका अग्रवाल का चयन हुआ।
इस सप्ताहव्यापी प्लेसमेंट कार्यक्रम में पांच अप्रैल को उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के प्रतिनिधि चयन प्रक्रिया के लिए मौजूद रहेंगे। प्लेसमेंट कन्वीनर डॉ. शैफाली भार्गव ने कंपनी प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. विजय शर्मा ने संचालन किया। इस मौके पर डॉ.बरखा अग्रवाल, डॉ.अशोक गोला, डॉ. नसीम खान, डॉ. पंकज कुशवाह, डॉ. आनंद त्रिपाठी ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। डॉ. तरुणा मोहनानी, डॉ. अनु गर्ग, डॉ. प्रवीण चाहर, उमेश व खेम चंद ने सभागार की व्यवस्था में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें