फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में विद्युत कर्मियों की पिटाई: कनेक्शन काटने गई टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा...एक कर्मचारी का फाड़ दिया सिर

Thu, 26 Dec 2024 03:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बिजली विभाग की टीम को गांव वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। एक कर्मचारी का तो सिर तक फाड़ दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
पुलिस (फाइल सांकेतिक फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बरसाना के गांव ब्रिजवारी में बिजली का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम पर दो महिला समेत चार लोगों ने लाठी डंडे और ईंटों से हमला कर दिया। इससे एक विद्युतकर्मी घायल हो गया।
विज्ञापन


बुधवार को नंदगांव के गांव ब्रिजवारी में जेई सूर्यकुमार वर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, घनश्याम, चंद्रप्रकाश आदि की अगुवाई में ब्रजवारी गांव में ओटीएस योजना के अंतर्गत शिविर लगाया गया। इस दौरान बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे थे। कनेक्शन काटने गई टीम पर मुकेश कुमार, गोविंद राम, उर्मिला, हेमा उर्फ हेमलता ने मिलकर जेई व राधेश्याम पर लाठी डंडों से मारपीट करते हुए ईंट फेंकने लगे।

इस घटना में लाइन मेन राधेश्याम का सिर फट गया और हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जेई ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व जान से मारने की नीयत से हमला कर सिर फोड़ने का मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें