फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वृंदावन में दो जनवरी तक बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद, फिर भी लग गया जाम...पुलिस की ये व्यवस्था भी फेल

Thu, 26 Dec 2024 03:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में पुलिस प्रशासन ने बुधवार सुबह से ही यातायात प्लान के तहत बाहरी वाहनों के नगर में प्रवेश पर रोक लगा दी। सभी नाकों पर बैरियर लगाए गए। पुलिस बल तैनात किया गया। इसके बावजूद नगर के प्रवेश मार्ग और तिराहे-चौराहों पर दिनभर जाम लगा रहा।
 
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में 25 दिसंबर से दो जनवरी तक बाहरी वाहनों के नगर में प्रवेश पर रोक लगाने और रूट डायवर्जन के तहत सुबह से ही नगर के सभी प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगाए गए। नगर निगम द्वारा नगर के प्रवेश मार्ग सहित 39 स्थानों पर बैरियर लगाए। इन सभी प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात किया गया। 
विज्ञापन


बाहरी वाहनों को सौ शैया तिराहा, पानी गांव लिंक रोड, छटीकरा मार्ग पर मल्टीलेवल पार्किंग, सुनरख मार्ग पर छह शिखर मंदिर के समीप रोका गया। यहां बनी स्थायी एवं अस्थायी पार्किंगों में श्रद्धालुओं ने वाहन खड़े कर ई-रिक्शों से मंदिर तक पहुंचे। पुलिस की प्रवेश मार्ग पर रोका बंदी के कारण पागल बाबा मंदिर के सामने से वात्सल्य ग्राम तक छटीकरा मार्ग पर मल्टीलेवल पार्किंग से रुक्मणि विहार के गेट तक जाम लगा गया।

नगर में मिले प्रवेश के कारण बड़ी संख्या में ई-रिक्शाओं का संचालन होने पर तिराहा-चौराहा पर जाम लगा रहा। राहगीरों को परेशानी हुई। हरिनिकुंज चौराहा, विद्यापीठ चौराहा, गांधी मार्ग, रमणरेती मार्ग, परिक्रमा मार्ग आदि अन्य जगह जाम लगा रहा।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए प्रवेश मार्गों पर नगर में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद किया गया है। तिराहे-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें