फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस चौकी के निकट चालक को ट्रक से उतारकर बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
घायल ट्रक का क्लीनर
विज्ञापन
रिफाइनरी। टाउनशिप पुलिस चौकी के निकट मथुरा से आगरा जा रहे एक ट्रक के चालक के साथ स्थानीय लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। जिससे हाईवे पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ा ट्रक होने से ड्राइवर एक बार में मोड़ नहीं पा रहा था, जिससे ट्रक सड़क पर फंस गया और यातायात बाधित हो गया। उसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए, जिससे ड्राइवर को चोटें आईं। जाम की वजह से गलती से हुई देरी से आक्रोशित राहगीरों ने ड्राइवर को ट्रक से जबरन बाहर निकाल कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। चंद कदमों की दूरी पर बनी टाउनशिप चौकी के बावजूद पुलिस घटना स्थल पर काफी देर बाद पहुंची। यहां तक कि पुलिस के सामने भी कुछ शरारती लोगों ने चालक की पिटाई जारी रखी और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे।
एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से संयम बनाए रखने का आग्रह भी किया है। यह घटना क्षेत्र में बढ़ती कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है।

घायल ट्रक का क्लीनर

घायल ट्रक का क्लीनर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें