फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिला जज ने पांच आरोपियों की जमानत याचिकाएं कीं खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सोमवार को विभिन्न मामलों में जिला जेल में बंद पांच आरोपियों की याचिका पर सुनवाई के बाद सोमवार को जमानत खारिज कर दी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आरोपियों को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन डीजीसी की दलील और पुलिस रिपोर्ट के समक्ष बचाव पक्ष के अधिवक्ता की एक न चली।
विज्ञापन

छाता कोतवाली क्षेत्र में फर्म बना कर दूसरे के नाम से फर्जी तरीके से जीएसटी का पंजीकरण कराने के मामले के आरोपी फरीदाबाद निवासी मनोज पिपलानी ने सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार के यहां जमानत अर्जी दाखिल की। इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
सदर थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला करने वाले निखिल सारस्वत को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। जेल में बंद निखिल सारस्वत ने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए जिला जज की कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सोमवार को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उसकी जमानत अर्जी रद्द कर दी।
विज्ञापन

19 जनवरी 2025 की दोपहर विश्राम घाट क्षेत्र से शहर कोतवाली पुलिस ने गोमांस बरामद किया था। कोतवाली पुलिस ने बरामद मांस को जांच के लिए लैब भेजा तो वह प्रतिबंधित मांस निकला। इस पर पुलिस ने शकील को 15 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया था। जेल में बंद शकील ने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए जिला जज की कोर्ट में याचिका दाखिल की। जिला जज ने उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
थाना कोतवाली वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा करा लेना और आश्रम के गेट में तोड़फोड़ करने के मामले की रिपोर्ट वृंदावन कोतवाली में दर्ज हुई थी। रिपोर्ट में अजय कुमार शर्मा व जालिम सिंह को नामजद किया गया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। जेल में बंद अजय कुमार शर्मा और जालिम सिंह ने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए याचिका दाखिल की। जिला जज विकास कुमार ने सोमवार को याचिका पर सुनवाई की और जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें