वृंदावन। प्रेम मंदिर क्षेत्र में लंबे समय से लगने वाले जाम से जल्द छुटकारा मिलने की उम्मीद है। मंदिर के सामने बन रहा फुटओवर ब्रिज अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्माण कार्य पूरा होते ही यहां पैदल यात्रियों की आवाजाही सड़क से हटकर ऊपर से होगी, जिससे वाहनों के आवागमन में आने वाली दिक्कतें काफी हद तक खत्म होंगी।
प्रेम मंदिर के सामने हर दिन हजारों श्रद्धालु आते-जाते हैं। छुट्टी के दिनों में और विशेष आयोजनों पर यहां भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो जाती है। पैदल यात्रियों के बीच से वाहन निकालना बेहद मुश्किल हो जाता है। अक्सर जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने कई बार प्रशासन से इस समस्या को दूर करने की मांग की थी। समस्या से निजात पाने के लिए वहां फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। अब वह कार्य अंतिम चरणों में हैं, जल्द ही ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। संवाद