फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रांसफॉर्मर लगाने में बाधा बने हरे पेड़ काटे, एई पर प्राथमिकी

विज्ञापन
गनरगेट के निकट कटी हुई लकड़ी को जब्त करती वन विभाग की टीम। 
विज्ञापन
मथुरा। एमईएस (मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज) के एई ने ट्रांसफॉर्मर लगाने में बाधा उत्पन्न कर रही हरियाली को नुकसान पहुंचा दिया। वन विभाग की बिना अनुमति के उन्होंने करीब चार पेड़ काटवा दिए। वन विभाग की टीम ने लकड़ी जब्त कर एई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, आर्मी कैंटोनमेंट में गनर गेट के अंदर ट्रांसफॉर्मर रख हुआ है। उसे व्यवस्थित स्थान पर स्थापित करने के लिए एमईएस के एई हरिकेश मीना ने चार पेड़ों को कटवा दिया। पेड़ की डालियां भी टुकड़ों में कटवा दी। इसकी भनक वन विभाग को लगी। बुधवार को वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी अतुल तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से पूछताछ की तो पता लगा कि एई हरिकेश ने ये पेड़ कटवाए हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने मौके पर मौजूद लकड़ी जब्त कर ली। डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल ने बताया कि वन अधिनियम के तहत विभाग में एई हरिकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें