कोसीकलां। निर्माण की बांट जोह रहे जर्जर घंटाघर का जीर्णोद्धार जल्द होगा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में 1.50 करोड़ स्वीकृत किए हैं। घंटाघर का डिजाइन मुंबई की तलlती एंड पार्टनर्स में प्रैक्टिस कर रहे चिरागवीर अग्रवाल ने किया है। इस पर जल्द काम शुरू होगा।
धर्मवीर अग्रवाल नगर पालिका चेयरमैन चुने जाने के बाद से घंटाघर के निर्माण के लिए प्रयासरत थे। इसके लिए उन्होंने विकास प्राधिकरण सहित शासन को प्रस्ताव भेजा था। पिछले एक वर्ष से लगातार प्राधिकरण अधिकारियों सहित मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के माध्यम से घंटाघर इमारत का जीर्णोद्धार कराने का प्रयास चल रहा था। चेयरमैन ने लोक निर्माण विभाग से भौतिक सत्यापन कराकर इसे गिरlने की सहमति जताई थी।
लगातार प्रयासों के बाद सोमवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा जब कोसीकलां के घंटाघर को बनाने का प्रस्ताव रखा तो विचार-विमर्श के बाद आयुक्त द्वारा हरी झंडी दे दी गई है। इसके निर्माण के लिए प्राधिकरण ने डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया है।
चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल का कहना है कि घंटाघर का निर्माण होने से नगर के चौमुंखी विकास में चार चांद लगेंगे। एक पिलर पर बनने वाले घंटाघर से दोनों ओर अतिक्रमण की समस्या से निजात मिलेगी। नई बिल्डिंग का डिजाइन मुंबई की तलlती एंड पार्टनर्स में प्रैक्टिस कर रहे चिरागवीर अग्रवाल ने नामचीन आर्किटेक्ट फर्म के माध्यम से तैयार की है। बताते चलें कि घंटाघर की इमारत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। रोजाना ईंट गिरने से राहगीरों के चुटैल हो रहे थे, अब इस समस्या से निजात मिल सकेगी।