फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रहीमपुर व फरह में प्राधिकरण विकसित करेगा आवासीय योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत रहीमपुर एवं फरह में आवासीय योजना विकसित की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण ने 74 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण कर ली है। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने योजना को विकसित करने के लिए अनुबंधित एजेंसी को 15 दिन में कार्ययोजना को निश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने यह निर्देश सोमवार को आगरा में मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में हुई मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की 103वीं बोर्ड बैठक में दिए। मंडलायुक्त ने प्राधिकरण के प्रवर्तन की लचर कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने अवैध निर्माणों पर प्रभावी अंकुश न लगाए जाने वाले संबंधी प्रवर्तन प्रभारियों की जिम्मेदारी तय करने और विगत वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में अवैध निर्माणों के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के तहत आवासीय एवं व्यवसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी की गई थी। उनमें बची एवं निरस्त की गईं संपत्तियों को जल्द आंवटन करने के लिए सूची बनाने को कहा है। मंडलायुक्त ने कहा कि हनुमत विहार योजना का ड्राॅ आंवटन हर हाल में 25 नवंबर से कराया जाए। इसके बाद प्राधिकरण की दूसरी आवासीय गोविंद विहार योजना के भूखंडों का आंवटन कराने के निर्देश दिए। वहीं रुक्मिणी विहार योजना में भी अवशेष भूखंडों के आवंटन की योजना बनाकर 30 नवंबर से पंजीकरण खोले जाने को कहा है।
विज्ञापन

जिन कॉलोनियों का आंतरिक विकास कार्य पूर्ण नहीं हुए, उनकी धरोहर राशि जब्त करने तथा जिन कालोनियों में निर्धारित समय में कार्य पूर्ण नहीं कराया गया।

मंडलायुक्त ने 16 करोड़ के विकास कार्यों को दी स्वीकृति
मथुरा। मंडलायुक्त ने नगरीय अवस्था अपना समिति की बैठक की। उन्होंने 16 करोड़ रुपये की लागत के प्रस्तावित विकास कार्यों को स्वीकृति दी। साथ ही उन्होंने तय अवधि में कार्याें को संपन्न करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को आगरा के आयुक्त कार्यालय लघु सभागार में मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक में सात विकास कार्यों को स्वीकृति दी है। इनमें कोसीकलां शहर में ऐतिहासिक इमारत घंटाघर के पुनर्निर्माण का कार्य, मथुरा में गऊ घाट यमुना ब्रिज से सदर तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण, सदर तिराहे से टैंक चौराहे तक चौड़ीकरण, मथुरा परिक्रमा मार्ग पर वॉल पेंटिंग का कार्य, गोवर्धन चैराहे से राधा गुलमोहर सोसायटी तक नाले की सफाई, यमुना ब्रिज से कृष्णापुरी तिराहे के मध्य निर्मित सड़क पर दो पुलियों की चौड़ीकरण और जवाहर बाग में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण कार्य तक शामिल है। संवाद



होली से पहले संपन्न कराएं लंबित कार्य
बैठक में उन्होंने लंबित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को होली त्योहार पूर्व कार्य संपन्न करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। साथ ही जवाहर बाग में लाइट एंड साउंड शो प्रोजेक्ट के कार्य में देरी होने पर अनुबंधित एजेंसी पर जुर्माना लगाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें