फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बदलते मौसम का मिजाज सेहत पर भारी... बरतें ये जरूरी सावधानियां, लापरवाही के हो सकते हैं गंभीर परिणाम

Tue, 06 May 2025 11:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मौसम का बदला मिजाज हड्डियों में दर्द हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में 250 से अधिक मरीज पहुंचे। इसके लिए चिकित्सक ने कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। 
 
विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ मरीजों को देखते हुए। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम बदलने से मथुरा जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। दिन में गर्मी और शाम को एसी की ठंडक से हड़्डी के दर्द के मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। सोमवार को हड्डी रोग की ओपीडी में 250 से अधिक मरीज पहुंचे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. लाल सिंह ने बताया कि दोपहर में चटक धूप में लोग घर से बाहर काम पर निकल रहे है और शाम को घर में पहुंचकर एसी की ठंडक ले रहे हैं। इससे हड्डी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पैर, कमर और कंधे के दर्द की परेशानी लेकर मरीज आए। हड्डी कक्ष के बाहर सुबह 8 बजे से ही लाइन लगी हुई थी। एक-एक करके मरीज चिकित्सक को दिखाकर उपचार ले रहे थे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल में व्यायाम कक्ष है। इसमें हड्डी के दर्द से छुटकारा के लिए कुछ व्यायाम भी करने के लिए बताए जा रहे हैं। बारिश और ठंडी हवाएं चलने में मौसम में बदलाव आया है। इससे भी हड्डी में पुरानी चोट का दर्द कई लोगों को परेशान कर रहा है।


इन बातों का रखें ध्यान
पैर और कंधे में दर्द होने पर सिकाई करें, सुबह प्रतिदिन व्यायाम अवश्य करें, इम्युनिटी बढ़ाने वाले मौसमी फल खाएं व गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें