फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बजट से धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई ऊंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मथुरा-वृंदावन सहित देश के पर्यटन स्थलों को नई ऊंचाई मिलेगी। केंद्र सरकार देश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धर्म स्थलों के विकास के साथ ही श्रद्धालुओं को सुविधा देने पर जोर दे रही है। पेश किए गए बजट की वित्त विशेषज्ञ एवं होटल स्वामियों ने सराहना की है।
विज्ञापन

सीए अभिलाष अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026–27 में धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की गई है। इसके अंतर्गत पूर्वोत्तर के छह राज्यों में बौद्ध सर्किट विकास योजना शुरू करने की घोषणा की गई है, जिसमें मठों, मंदिरों का संरक्षण और यात्री सुविधाओं का विकास शामिल है। तीर्थ स्थलों तक पहुंच को आसान बनाने के लिए सड़क, परिवहन और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। साथ ही, 20 प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों पर 10 हजार टूरिस्ट गाइड्स को प्रशिक्षित करने की पायलट योजना प्रस्तावित है। इन सभी कदमों का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन के माध्यम से स्थानीय रोजगार, क्षेत्रीय विकास और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करना है।
होटल स्वामी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट वर्तमान के साथ भविष्य को भी ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे मथुरा, वृंदावन के साथ देश के धर्म स्थल पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट गाइड्स के प्रशिक्षण की योजना से होटल इंडस्ट्री एवं धार्मिक पर्यटन से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

होटल स्वामी धनंजय चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के इस बजट से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वृंदावन में होटल उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय और लग्जरी होटलों की शृंखला आने से यहां उच्च स्तरीय सुविधाएं बढ़ी हैं। तीर्थयात्रा के साथ-साथ डेस्टिनेशन वेडिंग और इवेंट्स की वजह से होटल व्यवसाय के भविष्य में विकास की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें