मथुरा। बरसाना में लाडली द्वार के सामने गोवर्धन ड्रेन पर ब्रिज का पुनर्निर्माण होगा। यह बरसाना के धार्मिक और पर्यटन को और बढ़ावा देगा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने इसकी योजना बनाई है। दो करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य होगा। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। मंजूरी के बाद कार्य प्रारंभ होने की संभावना है।
बरसाना में आने वाले श्रद्धालुओं के कारण यहां के मार्गों पर साल-दर साल दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी के तहत ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने बरसाना में लाडली द्वार के सामने गोवर्धन ड्रेन ब्रिज का पुनर्निर्माण की योजना बनाई है। इसके बाद साथ ही ब्रिज के आसपास देशज प्रजाति के पौधे रोपे जाएंगे। ताकि आकर्षण का केंद्र बन सके। राहगीर भी हरियाली देखकर आनंदित होंगे।
ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एसबी सिंह ने बताया है कि ब्रिज पुनर्निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत आएगी। मंजूरी के बाद आगे की दिशा तय की जाएगी।