फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News:  बैंक के पीछे मिली मजदूर की लाश, जांच में जुटी पुलिस...मौत कैसे हुई, नहीं हो सका स्पष्ट

Tue, 17 Jun 2025 11:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा के पीछे मजदूर का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौत कैसे हुई है, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 
 
विज्ञापन
मृतक कल्यान सिंह का फाइल फोटो - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह कस्बा स्थित बैंक के पीछे मजदूर का शव मिला। शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि सोमवार को कस्बा स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा के पीछे मजदूर का शव मिलने की सूचना मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक को मौके पर भेजा गया। पूछताछ में जानकारी मिली कि मृतक थाना रिफाइनरी के रांची बांगर निवासी कल्यान सिंह (60) है। जमीन मालिक प्रेमचंद ने बताया कि कल्यान सिंह को बैंक के पीछे जेनरेटर रूम के पास का कमरा किराए पर दे रखा था। वह पिछले 20 वर्षों से अकेला कमरे में रहता था। वह मेहनत मजदूरी करके अपनी गुजर बसर करता था।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के बाद सोमवार को बैंक खुली। लाइट जाने पर कर्मचारी जब जेनरेटर चलाने के लिए गया तो उसे तेज दुर्गंध आ रही थी। कर्मचारी ने इसकी सूचना बैंक अधिकारियों को दी। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि मृतक की मौत कई दिन पूर्व हुई प्रतीत होती है। मौत कब और कैसे हुई इसकी जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें