कोसीकलां में कार्यकर्ताओं को संवोधित करते कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण। संवाद
कोसीकलां। भाजपा विधानसभा स्तर पर पदयात्राओं की शुरुआत करेगी, जो एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएंगी। यात्रा का उद्देश्य लौहपुरुष के योगदान से समाज को जोड़ना और राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाना है। छाता विधानसभा स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा 9 नवंबर को कोसीकलां से गांव हुलवाना तक निकाली जाएगी।
शनिवार को अग्रसेन नगर में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, दृढ़ संकल्प और त्याग का प्रतीक है। बताया कि छाता क्षेत्र में यह पदयात्रा आठ किलोमीटर की होगी। इसमें चार पड़ाव रखे जाएंगे। हर पड़ाव पर सभा और अंत में बड़ी जनसभा होगी। नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से सरदार पटेल के विचारों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। यात्रा संयोजक चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि पदयात्रा रविवार को सुबह 9 बजे भीमराव आंबेडकर पार्क बठैन रोड से प्रारंभ होकर गांव हुलवाना स्थित शहीद रामवीर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर समाप्त होगी। बैठक में भानु प्रताप सिंह, नरदेव चौधरी, कन्हैयालाल गोयल तरुण सेठ, सौरभ जैन, लवली वर्मा, मनीष जैन, दीपक बडगूजर, सतीश, गिर्राज वाल्मीकि, अनिल कुमार, सुभाष ठाकुर आदि मौजूद रहे।