फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दूल्हे के रिश्तेदार के हाथ जेवर व नकदी से भरा बैग उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। कस्बे के एक मैरिज होम में बरात लेकर पहुंचे दूल्हे के रिश्तेदार के हाथ से जेवर-नकदी से भरा बैग छीनकर स्कूटी सवार युवक-युवती भाग निकले। बैग में जेवर और करीब 5 लाख रुपये की नकदी बताई जा रही है। वारदात शनिवार रात 10 बजे हुई। इससे शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई l
विज्ञापन

गोवर्धन रोड स्थित एक मैरिज होम में गांव पैठा से बरात शनिवार को आई। रात करीब 10 बजे बराती डांस कर रहे थे। बरात मैरिज होम के मुख्य गेट पर पहुंची ही थी कि स्वागत के दौरान दूल्हे के एक रिश्तेदार के हाथ से बैग युवक-युवती छीनकर भाग निकले।
बरातियों के अनुसार, चोर गोवर्धन की तरफ स्कूटी से भागे हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। थाना प्रभारी मोहित तोमर का कहना है कि शादी समारोह में दूल्हे के स्वागत के दौरान एक रिश्तेदार के हाथ में से बैग को चोर छुड़ा ले गए। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें