फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेचे गए मकान की नहीं मिली रकम, मजदूर ने कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे के नितिन विहार कॉलोनी में मजदूर का शव पंखे से लटका मिला। गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। मकान बेचने के रुपये न मिलने पर युवक ने ऐसा कदम उठाया। उसकी मां ने मकान खरीदकर रुपये न देने वाले और तीन बिचौलियों के खिलाफ थाना हाईवे में आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना हाईवे की नितिन विहार कॉलोनी निवासी मनोज(२१) पुत्र चंदन सिंह का शव पंखे से लटका मिला था। गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर क्राइम सुरेश कुमार ने बताया कि २४ मार्च को मनोज ने अपना ५० वर्ग गज का मकान ६.३० लाख रुपये में जमालुद्दीन को बेचा था। खरीददार ने मनोज को चेक दिए और नकद देने की बात कही।
रजिस्ट्री होने के बाद कोई नकद रुपये नहीं दिए। बार-बार मांगने पर भी खरीदार ने रुपये नहीं दिए। इससे परेशान होकर मनोज ने सुसाइड कर लिया। उसकी मां राजेंद्री ने जमालुद्दीन, चेतन, सत्तो, जग्गो के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के पिता नहीं है, जबकि उनसे एक छोटा भाई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें