फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अखिल भारतीय हिंदू महासभा का 6 दिसंबर को मथुरा कूच का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने शौर्य दिवस पर छह दिसंबर को मथुरा कूच की घोषणा की है। महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी बोस ने भूतेश्वर महादेव मंदिर में सोने का बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक करने के बाद यह ऐलान किया है। महासभा के पदाधिकारी तीन संकल्प लेंगे जिससे सनातन राष्ट्र का संकल्प साकार हो सके।
विज्ञापन


कात्यायनी देवी मंदिर में बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी बोस ने कहा कि छह दिसंबर का दिन हिंदुओं के लिए बहुत अहम है। इस दिन 70 साल के संघर्ष के बाद भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। शौर्य दिवस पर मथुरा के भूतेश्वर महादेव मंदिर में सोने का बेलपत्र चढ़ाकर अभिषेक किया जाएगा। यहां तीन संकल्प लिए जाएंगे। पहला किसी मुगल आक्रांता के नाम पर देश में इमारत कोई नहीं हो, बाबर के नाम से किसी प्रार्थना स्थल का नाम न रखा जाए। दूसरा संकल्प देश के क्रांतिकारी, कारसेवकों की आत्मा की शांति और धर्म स्थलों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने वालों की सफलता के लिए होगा। तीसरा संकल्प श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए होगा।
उन्होंने कहा कि सपा नेता मुलायम सिंह यादव को सरकार ने पद्मश्री अवार्ड दिया है, उसे निरस्त किया जाए। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में सैकड़ों कारसेवकों की हत्या कर दी। यह हिंदुओं पर बड़ी चोट है। यह पद्मश्री हिंदू समाज का अपमान है। केंद्र सरकार से मांग है कि छह पद्मश्री अवार्ड वापस लेने की घोषणा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें