फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोपी नहीं आए पकड़ में

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। साढ़े तीन माह पहले चौबियापाड़ा के मानिक चौक में घर में सो रहे व्यक्ति पर छह गोलियां दागने वाले चारों हमलावर पुलिस पकड़ से दूर हैं। पीड़ित ने एसएसपी से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

धाऊ वाली हवेली निवासी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी उर्फ गुलगुला अपने घर की पोरी में सो रहे थे। दो दिसंबर २०२१ को घर में घुसे चार हमलावरों ने गोलियां दाग दीं। गोलियां चलने से चौबियापाड़ा में हड़कंप मच गया। हमलावर भाग खड़े हुए। खून से लथपथ प्रदीप को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।
प्रदीप की तहरीर पर राजकुमार टाइगर निवासी नीम गली, श्यामसुंदर उर्फ बबलू निवासी गताश्रम टीला, मोनू और गोपाल निवासीगण तालाब वाली गली के खिलाफ कोतवाली में घर में घुसकर जानलेवा हमला और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने अभी तक किसी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। साथ ही पुलिस ने अभी तक किसी की कुर्की तक नहीं कराई है। साढ़े तीन माह बीतने के बाद भी उनके हमलावर खुले में घूम रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी से भी हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें